Adityapur: आदित्यपुर वार्ड 24 में जाहेर थान घेराबंदी योजना का मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षद ने किया शिलान्यास

वार्ड 24 इच्छापुर

आदित्यपुर:आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 24 , इच्छापुर में शुक्रवार को धार्मिक महत्व के स्थल ‘जाहेर थान’ की चारदीवारी निर्माण योजना का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस योजना का शुभारंभ मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह और स्थानीय पार्षद राम प्रसाद मुखी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

​योजना का विवरण और लागत

इस निर्माण कार्य की कुल अनुमानित लागत लगभग ₹9,62,000 (नौ लाख बासठ हजार रुपये) है। नगर निगम ने इस कार्य की जिम्मेदारी बजरंग एंटरप्राइजेज को सौंपी है। चारदीवारी के निर्माण से जाहेर थान की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और स्थानीय आदिवासी समुदाय को पूजा-अर्चना के लिए एक सुव्यवस्थित वातावरण मिल सकेगा।

वार्ड 24 इच्छापुर

​विकास का आश्वासन

इस अवसर पर मेयर और डिप्टी मेयर ने इच्छापुर के निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि वार्ड 24 की अन्य बुनियादी समस्याओं का भी जल्द ही समाधान किया जाएगा।

​गणमान्य जनों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर निगम की जूनियर इंजीनियर नीलम पूर्ति,भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, आरआईटी भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, ललन शुक्ला, गुरुचरण मुखी, शशि देवी, गणेश प्रजापति, अमरनाथ ठाकुर, दीपक चौधरी, प्रकाश मंडल और डोनाल्ड मंडल समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *