अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर मेघाहातुबुरु में चिकित्सकों का सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे

मेघाहातुबुरु। अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु की ओर से सामुदायिक भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के महासचिव अफताब आलम ने किया। इस अवसर पर सेल अस्पताल किरीबुरू-मेघाहातुबुरु के चिकित्सकों को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे

चिकित्सकों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टरों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद चिकित्सकों ने केक काटकर अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। समारोह में सेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) डॉ. नंदी जेराई, डॉ. अर्चना बेक सहित अन्य चिकित्सक, महिला खिलाड़ी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

अपने संबोधन में डॉ. नंदी जेराई और डॉ. अर्चना बेक ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम, योग, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद आवश्यक है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही बेहतर जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे

‘डॉक्टर मानवता के सच्चे योद्धा’

महासचिव अफताब आलम ने चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर हर परिस्थिति में लोगों का जीवन बचाने के लिए समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि सफेद कोट केवल एक पेशे का प्रतीक नहीं, बल्कि मानवता, सेवा, करुणा और समर्पण का प्रतीक है। समाज को चिकित्सकों के योगदान का सदैव सम्मान करना चाहिए।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में नीलम वर्मा, सनमयत देवी, टीना, संगीता पूर्ति, सुदर्शन पान, अर्जुन हेंब्रम सहित अनेक लोगों ने भाग लिया। सभी ने चिकित्सकों को अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिष्टुपुर पब हमले के बाद मृत हिमांशु के घर पहुंचे आला अधिकारी

Adityapur: बिष्टुपुर पब हमले के बाद मृत हिमांशु के घर पहुंचे आला अधिकारी, परिजनों में भारी आक्रोश, विधायक सरयू राय की मौजूदगी में प्रशासनिक वार्ता; बिना परिजनों के पोस्टमार्टम कराने पर उबला लोगों का गुस्सा