Chaibasa: महादेवशाल जलाभिषेक करने जा रहे कांवरिया की रेलवे पुल से गिरने से हुई मौत

Chaibasa:- जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के बीस खोली निवासी कांवरिया बबलू गोप बाबा महादेवशाल में जलाभिषेक करने जाने के क्रम में पोसैता और डेरुवा रेलवे स्टेशन के बीच रेल पुलिया जीएम नाला पार करने के क्रम में चक्कर आने से पुल से नीचे गिर जाने से घटना स्थल में ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मनोहरपुर थाना क्षेत्र निवासी बीस खोली निवासी बबलू गोप के रूप में की गई है.

कांवरिया बबलू गोप

जानकारी के अनुसार शनिवार को बबलू अपने साथियों के साथ गोइलकेरा स्थित बाबा महादेवशाल मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कांवर लेकर आ रहा था. इसी दौरान रविवार सुबह 9 बजे जब बबलु गोप हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग के पोसैता और डेरुवा रेलवे स्टेशन के बीच रेल पुलिया जीएम नाला पार कर रहा था तभी चक्कर आ जाने से पुल से नीचे गिर गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद गोइलकेरा पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *