Jamshedpur Brown Sugar News : ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 50 पुड़िया बरामद

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur (जमशेदपुर) : पूर्वी सिंहभूम पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। गोलमुरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया बरामद की गई है।

चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर सिंडिकेट का बड़ा भंडाफोड़, एक दिन में दो छापेमारी में 5 तस्कर गिरफ्तार, 75 पुड़िया बरामद

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गोलमुरी थाना क्षेत्र के एएनएम-33 स्थित सुवर्णरेखा आवासीय शिविर मैदान में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन और पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से ब्राउन शुगर की कुल 50 पुड़िया, जिसका कुल वजन 2.48 ग्राम है, बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ आदित्यपुर से लाकर जमशेदपुर में बेचने के उद्देश्य से आया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष विशोई (31 वर्ष), पिता सुबोधचंद विशोई, निवासी सालबनी, बांगडीह, थाना-गालूडीह, जिला-पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोलमुरी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है कि ब्राउन शुगर की सप्लाई किस नेटवर्क के माध्यम से हो रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

http://Saraikela: सरायकेला: ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए तस्कर को 7 साल की कड़ी सजा, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *