NSMCH आदित्यपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना: चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने फहराया तिरंगा, बारिश के बीच राष्ट्रगान के साथ हुआ ध्वजारोहण, संस्थान में जल्द जुड़ेंगे 200 नए मेडिकल छात्र

NSMCH Adityapur

आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (NSMCH), आदित्यपुर के परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अस्पताल के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

​चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने पारडीह, बिरसानगर, गोविंदपुर, परसुडीह और आदित्यपुर स्थित विभिन्न संस्थानों में झंडोत्तोलन किया। मेडिकल कॉलेज में झमाझम बारिश के बीच भी डॉक्टरों, फैकल्टी और छात्रों का उत्साह चरम पर रहा। सभी ने मिलकर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया।

Saraikela:सरायकेला उत्साह के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, एसपी आवास में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने फहराया तिरंगा, राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प

NSMCH Adityapur

​उन्होंने संस्थान की प्रगति पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में कॉलेज में 100 छात्र अध्ययनरत हैं। आगामी 23 से 28 अगस्त के बीच 200 नए छात्रों का नामांकन पूरा हो जाएगा, जिसके बाद आगामी 26 जनवरी का समारोह 300 छात्रों के बड़े समूह के साथ और भी भव्य रूप से मनाया जाएगा।

 

​समारोह में मुख्य रूप से डायरेक्टर विभा सिंह, प्रिंसिपल के. एन. सिन्हा, अस्पताल प्रबंधक के. के. सिंह और सोसाइटी चेयरमैन मृत्युंजय झा समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

http://सरायकेला में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: बिरसा मुंडा स्टेडियम में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *