चाईबासा में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री दीपक बिरुआ ने गिनाईं जिले की उपलब्धियां

चाईबासा में 80वें स्वतंत्रता दिवस

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के पुलिस केंद्र परिसर में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह से पहले शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

इसके बाद पुलिस एवं सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने परेड के माध्यम से मुख्य अतिथि को सलामी दी। मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सिंहभूम प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, 174 सीआरपीएफ के कमांडेंट मनोज डांग, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मंत्री दीपक बिरुआ ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और अमर शहीदों के बलिदान को याद किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिद्धो-कान्हू, पोटो हो और राजा अर्जुन सिंह समेत झारखंड के वीर सपूतों के योगदान को नमन किया। साथ ही जल, जंगल और जमीन तथा आदिवासी अधिकारों के लिए हुए आंदोलनों को भी याद किया।

80वां स्वतंत्रता दिवस: ‘THE NEWS 24 LIVE.COM’ का राष्ट्रहित और सामाजिक एकता को समर्पित निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प, पाठकों और विज्ञापनदाताओं के निरंतर विश्वास के प्रति हार्दिक आभार

Saraikela:सरायकेला उत्साह के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, एसपी आवास में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने फहराया तिरंगा, राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प

आवास, रोजगार और महिला सशक्तीकरण पर जोर

मंत्री ने कहा कि जिले में आवास, ग्रामीण आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में कई योजनाओं पर काम हुआ है। अबुआ आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने का काम जारी है। बिरसा हरित ग्राम योजना के जरिए किसानों को फल उत्पादन से आय बढ़ाने का अवसर मिला है।

महिला स्वयं सहायता समूहों और फूलों-झानो आशीर्वाद योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में घर-घर पेयजल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

शिक्षा और स्वास्थ्य में उपलब्धियां

समारोह में जिले की शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रगति का भी उल्लेख किया गया। कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न भवनों के निर्माण तथा मनोहरपुर में डिग्री कॉलेज छात्रावास की योजनाओं की जानकारी दी गई। राजकीय पॉलिटेक्निक जगन्नाथपुर को आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने की दिशा में भी कार्य जारी है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में ई-संजीवनी और सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम में जिले के बेहतर प्रदर्शन का उल्लेख किया गया। चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को लंबे अंतराल के बाद दोबारा लाइसेंस मिलना भी जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल रहा।

नक्सल विरोधी अभियानों का भी जिक्र

मंत्री ने जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की बात कही। सारंडा, पोड़ाहाट और कोल्हान क्षेत्र में चलाए गए विभिन्न अभियानों से नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा का माहौल बेहतर होने का दावा किया गया। नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग, पल्स पोलियो अभियान तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय से जुड़ी उपलब्धियों का भी समारोह में उल्लेख हुआ।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों, सीआरपीएफ जवानों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों, पंचायत कर्मियों, सफाईकर्मियों, किसानों, आंगनबाड़ी कर्मियों और अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले मंगल सिंह लागुरी और घनश्याम जामुदा समेत परख ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मान मिला। इसके अलावा रक्त संग्रहण और अस्पताल में बिस्तर की उपलब्धता के क्षेत्र में बेहतर टीमवर्क करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया।

समारोह ने एक ओर जहां देशभक्ति और शहीदों के बलिदान की याद दिलाई, वहीं पश्चिमी सिंहभूम को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने के संकल्प को भी दोहराया।

http://80वां स्वतंत्रता दिवस: ‘THE NEWS 24 LIVE.COM’ का राष्ट्रहित और सामाजिक एकता को समर्पित निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प, पाठकों और विज्ञापनदाताओं के निरंतर विश्वास के प्रति हार्दिक आभार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *