आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर औद्योगिक इकाइयों, प्रशासनिक भवनों और व्यापारिक संगठनों में तिरंगा फहराया गया तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया गया।



















एमडी एसएन ठाकुर और अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने फहराया तिरंगा, उद्यमियों ने राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प








































आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर परिसर में आयोजित समारोह में प्रबंध निदेशक (एमडी) एसएन ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों और उद्यमियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और नवाचार के जरिए ही देश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है।
वहीं, प्रमुख उद्यमी संगठन ‘आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन’ (एसिया) के कार्यालय में भी गरिमामय समारोह का आयोजन हुआ। एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया।
इस मौके पर एसिया की पूरी कार्यकारिणी टीम, वरिष्ठ उद्यमी और सदस्यगण उपस्थित रहे। अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने स्थानीय उद्योगों के विकास, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की मजबूती तथा क्षेत्रीय आर्थिक प्रगति में उद्यमियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
दोनों ही स्थानों पर राष्ट्रगान गाया गया और मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।





















