Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम में गरिमामय तरीके से मना स्वतंत्रता दिवस, मेयर संजय सरदार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, कहा नगर के विकास के लिए बनाई जा रही हैं नई योजनाएं

आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन

आदित्यपुर: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

​समारोह में डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, नगर आयुक्त एजाज अनवर, सभी 35 वार्डों के पार्षद, निगम के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के बाद अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आदित्यपुर नगर निगम की चौथी बोर्ड बैठक में सफाई व्यवस्था पर फोकस, कचरे से बायोगैस और बिजली बनाने की तैयारी

 

​नागरिकों की सहभागिता से बनेगा विकसित आदित्यपुर

ध्वजारोहण के उपरांत अपने संबोधन में मेयर संजय सरदार ने नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास मॉडल पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र को एक आधुनिक और सुविधायुक्त शहर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का खाका तैयार किया जा रहा है। बुनियादी ढांचे, सड़क, जल निकासी और जनसुविधाओं को दुरुस्त करना प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी क्षेत्र का संपूर्ण विकास बिना जनभागीदारी के संभव नहीं है, इसलिए नगरवासी विकास कार्यों में सहयोग दें।

​सामूहिक प्रयास से तय होगी प्रगति: अंकुर सिंह

डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के समग्र विकास की परिकल्पना पर काम चल रहा है। पार्षदों और आम जनता के साथ मिलकर क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान निकाला जाएगा।
​कार्यक्रम के अंत में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों व कर्मचारियों के बीच पौधों का वितरण किया गया और हरित आदित्यपुर के निर्माण का संकल्प लिया गया।

http://Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम: नए नगर आयुक्त एजाज अनवर ने मैराथन बैठक कर दिए निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *