Jamshedpur: जमशेदपुर कचरा प्रबंधन में लापरवाही: कोल्हान के 4 नगर निकायों ने CUBE वेस्ट मैनेजमेंट के खिलाफ खोला मोर्चा, ब्लैकलिस्ट करने की मांग भुगतान पर रोक और FIR दर्ज करने का अनुरोध

कचरा प्रबंधन जमशेदपुर

जमशेदपुर: कोल्हान क्षेत्र के चार प्रमुख शहरी स्थानीय निकायों—आदित्यपुर नगर निगम, मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं कपाली नगर परिषद—ने ठोस कचरा प्रबंधन का जिम्मा संभाल रही एजेंसी ‘क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

चारों निकायों के जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA), झारखंड के निदेशक को पत्र भेजकर कंपनी के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

डिलियामार्चा में निर्माणाधीन कचरा प्रबंधन प्लांट का विरोध
​निकाय प्रतिनिधियों का आरोप है कि कंपनी द्वारा निविदा शर्तों और निर्धारित मानकों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कचरा उठाव, कचरा परिवहन, सफाई कर्मियों और वाहनों की उपलब्धता तथा कचरा निस्तारण की जमीनी स्थिति बेहद खराब है। लगातार आ रही शिकायतों और समाचार पत्रों में छप रही खबरों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

​पत्र में प्रमुख मांगें:

* ​एजेंसी के कार्यों एवं सेवा मानकों की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय स्थल जांच कराई जाए।
* ​वित्तीय अनियमितताओं और अनुबंध उल्लंघन की जवाबदेही तय की जाए।
* ​दोषी पाए जाने पर कंपनी को अविलंब ब्लैकलिस्ट किया जाए, सभी भुगतानों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा FIR दर्ज की जाए।
* ​व्यवस्था को सुचारू करने हेतु नियमानुसार किसी नई एजेंसी को सफाई की जिम्मेदारी सौंपी जाए।
​इस संयुक्त पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, मुख्य सचिव एवं संबंधित नगर आयुक्तों व कार्यपालक पदाधिकारियों को भी प्रेषित कर त्वरित हस्तक्षेप का आग्रह किया गया है।

http://Adityapur: सिटी सेंटर के लिए चिन्हित भूखंड पर दोबारा से तत्काल कचरा डंपिंग का आदेश, मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षद डंपिंग समस्या को लेकर पहुंचे डीसी के पास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *