गुवा। सारंडा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हतनाबुरु गांव के समीप ग्रामीण सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बह गया है। पुलिया के पास तेज जल बहाव से पीसीसी सड़क का हिस्सा बहने के साथ सड़क पर एक पेड़ भी गिर गया है। इससे मार्ग संकरा हो गया है और ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
मूसलाधार बारिश से बोकना पुल पर चढ़ा पानी, गुवा-बड़ाजामदा मार्ग बाधित

सड़क की हालत खराब होने के कारण ग्रामीणों को पैदल चलने के साथ-साथ मोटरसाइकिल लेकर क्षतिग्रस्त हिस्से को पार करने में भी परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान पानी का तेज बहाव होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
हनाबुरु के समीप क्षतिग्रस्त हुआ यह मार्ग छोटानागरा से थोलकोबाद को जोड़ता है और सारंडा क्षेत्र के कई गांवों के लिए महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग है। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को तत्काल हटाने तथा बह चुके सड़क के हिस्से की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो लगातार बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ सकती है और मार्ग पूरी तरह बाधित होने का खतरा है।
http://मनोहरपुर में बारिश का कहर: रायकेरा में तीन कच्चे मकान ढहे, बेघर हुए परिवार







