किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर पड़ा पेड़ बना हादसे का खतरा, वाहन चालकों में चिंता

किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर सड़क पर पड़ा पेड़

गुवा। किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर ओम शांति स्थल मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क पर गिरा पेड़ वाहन चालकों के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण बन सकता है। पेड़ को बीच से काटकर सड़क से हटाने का प्रयास किया गया है, लेकिन उसका एक बड़ा हिस्सा अब भी सड़क के किनारे वाले हिस्से पर पड़ा हुआ है। इससे मार्ग का एक हिस्सा प्रभावित हो गया है और वाहनों को सावधानीपूर्वक गुजरना पड़ रहा है।

सेंडेेल घाटी में धंसने लगी सड़क, बारिश के बीच बड़े हादसे का बढ़ा खतरा

बरसात के मौसम में इस मार्ग पर अक्सर घना कोहरा छाया रहता है। खासकर रात के समय कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों के लिए सड़क की स्थिति स्पष्ट देख पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सड़क पर पड़ा पेड़ दुर्घटना का गंभीर कारण बन सकता है। तेज रोशनी में भी कोहरे के कारण सामने की वस्तुएं स्पष्ट नजर नहीं आने से खतरा और बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि यदि रात के समय घने कोहरे के बीच कोई चालक सड़क पर पड़े पेड़ को समय रहते नहीं देख पाया तो वाहन उससे टकरा सकता है। इससे गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क पर पड़े पेड़ के बचे हुए हिस्से को जल्द से जल्द हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि मार्ग पर लगातार वाहनों की आवाजाही होती है, इसलिए किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते सड़क को पूरी तरह साफ कराया जाना जरूरी है।

http://सारंडा सुवन छात्रावास के समीप सड़क हादसे में सेल कर्मी गंभीर, बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *