Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर स्थित अटल पार्क परिसर में ‘क्राइम कंट्रोल एवं मानवाधिकार संघ’ के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

Saraikela: सरायकेला में क्राइम कंट्रोल पर एसपी सख्त, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
इस स्वास्थ्य शिविर में अतिथि के रूप में अनूप सिंहदेव, विशिष्ट अतिथियों में आदित्यपुर के नगर आयुक्त एजाज अनवर, आदित्यपुर नगर निगम के उपमेयर अंकुर कुमार सिंह, वार्ड संख्या 22 की पार्षद श्रीमती अंजू देवी तथा वार्ड संख्या 23 के पार्षद अवधेश कुमार सिंह जी शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मानवाधिकार संगठन के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष नरेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के. दामोदर राव, मीडिया प्रभारी रंजन कुमार सिंह (टूटू ) तथा संगठन के मंत्री मृत्युंजय कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में प्रसिद्ध वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. डी. के. गुप्ता ने शिविर के दौरान लोगों की न्यूरोपैथी (नस की जांच), मधुमेह ब्लड प्रेशर, पीएफटी (फेफड़ों की जांच), यूरिक एसिड, पल्स तथा ऑक्सीजन स्तर की आधुनिक मशीनों द्वारा मुफ्त जांच की गई और आवश्यक परामर्श दिया गया। अतिथियों ने संगठन के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों को सीधे तौर पर बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।








