Saraikela: सरायकेला में क्राइम कंट्रोल पर एसपी सख्त, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सरायकेला पुलिस

सरायकेला: जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक (SP), सरायकेला-खरसावाँ द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। एसपी की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस उच्चस्तरीय बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
​बैठक के दौरान एसपी ने जिले की वर्तमान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वारंट एवं कुर्की के तामिला, और पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन के मामलों की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान, सड़क सुरक्षा, पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत दर्ज मामलों और बढ़ते साइबर क्राइम पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई।

​पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों को सक्रिय अपराधियों पर सतत निगरानी रखने और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। एसपी ने आमजन की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील और प्रभावी बनाने की बात कही।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमांशु सिंह हत्याकांड

Adityapur News:आदित्यपुर हिमांशु हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत, कहा– पुलिस पेट्रोलिंग के सामने हत्या होना शर्मनाक; दोषी पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा, CBI से हो निष्पक्ष जांच