बड़ाजामदा में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

बड़ाजामदा ओपी

बड़ाजामदा। पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ाजामदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश लोहार (22), पिता मांगू लोहार, निवासी टंकीसाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है।

आदित्यपुर पुलिस की कार्रवाई: दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि 11 जुलाई की सुबह वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गई थीं। दोपहर करीब दो बजे घर लौटने पर उनकी छह वर्षीय बेटी ने बताया कि वह मकान मालिक के बच्चे के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते मकान मालिक का बच्चा सो गया, जिसके बाद वह वहीं टीवी देखने लगी। उस समय घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।

आरोप है कि इसी दौरान आकाश लोहार वहां पहुंचा और बच्ची को जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के विरोध करने और मां को घटना की जानकारी देने की बात कहने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां ने बड़ाजामदा ओपी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजते हुए मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

http://झींकपानी सामूहिक दुष्कर्म मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बनाई विशेष टीम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *