डायन के अंधविश्वास में महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश, रक्षाबंधन की रात हुई वारदात

डायन समझकर महिला की हत्या की कोशिश

गुवा संवाददाता। सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के दुईआ गांव में रक्षाबंधन की रात अंधविश्वास से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला को कथित तौर पर डायन समझकर गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। महिला ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना 28 अगस्त की रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। दुईआ गांव निवासी मंजू गोप (35), पति बुधराम चेरवा, गांव के ही एक व्यक्ति के घर से काम कर वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही राम गोप उर्फ ऊंतू गोप ने कथित तौर पर उन्हें रोक लिया और हमला कर दिया।

चाईबासा डायन हत्या कांड: अंधविश्वास की आग में मां-बेटे की दर्दनाक मौत

पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया और इसके बाद दोनों हाथों से उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने बचने के लिए काफी संघर्ष किया और किसी तरह आरोपी की पकड़ से छूटकर वहां से भाग निकली। घटना के बाद भयभीत महिला सीधे गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल के घर पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।

गला दबाए जाने के कारण महिला के गले पर गहरे निशान पड़ गए हैं। घटना के बाद से वह डरी-सहमी हुई है। पीड़िता का आरोप है कि राम गोप उसे डायन समझता है और इसी अंधविश्वास के चलते उसकी हत्या करने की कोशिश की गई।

मंजू गोप ने बताया कि वह 29 अगस्त को छोटानागरा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएगी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

ग्रामीण क्षेत्र में अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। ऐसे मामलों में जागरूकता और त्वरित कानूनी कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जाता है।

http://डायन-बिसाही हत्या चाईबासा: अंधविश्वास की खौफनाक वारदात में बुज़ुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *