Adityapur: आरडीएक्स गजानंद बॉयज क्लब द्वारा गणेश पूजा हेतु भव्य भूमि पूजन संपन्न

आदित्यपुर गणेश महोत्सव

आदित्यपुर। श्री श्री गणेश पूजा समिति ‘आरडीएक्स गजानंद बॉयज क्लब’ के तत्वावधान में शनिवार को आदित्यपुर इमली चौक स्थित अन्नपूर्णा काली मंदिर परिसर में आगामी गणेश महोत्सव को लेकर विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।

​भूमि पूजन के अवसर पर पुरोहितों द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई, जिसके बाद समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नारियल फोड़कर और खूंटी गाड़कर पूजा पंडाल निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। पूरे अनुष्ठान के दौरान माहौल “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।

आदित्यपुर गणेश महोत्सव

​इस अवसर पर समिति के संरक्षक डब्बा सोरेन अध्यक्ष नयन कैबर्तो, उपाध्यक्ष राजू महतो, सचिव सोमनाथ कंसारी, उप-सचिव अजय पति और कोषाध्यक्ष अमित प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

​समिति के अध्यक्ष नयन कैबर्तो एवं सचिव सोमनाथ कंसारी ने बताया कि इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति गणेशोत्सव पूरी भव्यता, श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आकर्षक विद्युत सज्जा व सुसज्जित पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से सागर कंसारी, अमरजीत, आकाश, ओम महादेव, करण प्रधान, अजय पात्रो, विकास कंसारी, गोविंदा दास, सूरज गोप, राहुल बारीक, विकास गोप, कुणाल, पंकज, समीर, करण, राजू, रोहित, सुमित, सोनू सहित क्लब के कई सक्रिय सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे। पूजनोपरांत सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *