Saraikela: सिनी ओपी क्षेत्र में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान,अवैध हथियार, मादक पदार्थ और चोरी रोकथाम को लेकर ओपी प्रभारी के नेतृत्व में हुई सघन जांच

सरायकेला पुलिस

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सिनी ओपी क्षेत्र में सघन एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह विशेष अभियान सिनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर संचालित किया गया।
​अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अवैध हथियारों की आवाजाही, गांजा व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी तथा चोरी के वाहनों के उपयोग पर पूरी तरह से अंकुश लगाना है।

सरायकेला में आकाशीय बिजली का कहर: खेत में महिला किसान की मौत अंतिम संस्कार के बीच पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा

सरायकेला पुलिस

 

चेकिंग के दौरान पुलिस बल ने दोपहिया, चारपहिया एवं संदिग्ध भारी वाहनों को रोककर उनकी बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान वाहनों की डिक्की, कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और चालकों की गहन जांच की गई। अचानक शुरू हुए इस सघन जांच अभियान से असामाजिक तत्वों और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

​ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार क्षेत्र को अपराधमुक्त और सुरक्षित रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी और बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की यह सख्ती आगे भी निरंतर जारी रहेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क है।

http://सरायकेला में 27 अगस्त को कांग्रेस का विशाल एक दिवसीय धरना,खान-खनिज विधेयक, NEET पेपर लीक, परीक्षा धांधली, राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *