सरायकेला-खरसावां : पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र ने साईं नर्सिंग होम को सुपुर्द किए मरीजों के लिए उपयोगी सामग्री

Saraikela:- आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर स्थित साईं नर्सिंग होम को मरीजों के उपयोग में आने वाली सामग्री यथा- बेड, एयर मैट्ट्रेस, व्हीलचेयर, डाइनिंग टेबल, बैडपेन इत्यादि सुपुर्द कर दिया.

ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों सोनारी निवासी स्वर्गीय रविंद्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी, रामकुमार सिंह और अशोक कुमार सिंह की माता 87 वर्षीय श्रीमती अंजोरा देवी की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई थी. उनके उपयोग के लिए उपरोक्त सामग्री खरीदी गई थी. लेकिन उनकी मृत्यु के उपरांत परिवार वालों की सहमति से उपरोक्त सामग्री मरीजों के सेवार्थ नर्सिंग होम को सुपुर्द कर दिया गया.

इस अवसर पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि साईं नर्सिंग होम सरायकेला- खरसावां जिला का पहला नर्सिंग होम है. जहां ज्यादातर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग इलाज कराने के लिए आते हैं और प्रबंधन द्वारा कई अवसर पर परिजनों के अनुरोध पर बिल में रियायत भी दी जाती है. उन्होंने कहा कि साईं नर्सिंग होम पिछले कई वर्षों से मरीजों की सेवा के प्रति समर्पित है.

इस पुनीत अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे वरिष्ठ समाजसेवी सत्यनारायण अग्रवाल, साईं नर्सिंग होम के संचालक संदीप अग्रवाल, समाजसेवी कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *