Adityapur:आदित्यपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम: पूर्व सीएम चंपई सोरेन बोले— ‘भगवान कृष्ण का जीवन अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ी सीख’, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा— ‘धार्मिक अनुष्ठानों से मजबूत होता है आपसी भाईचारा’

आदित्यपुर: श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर निर्माण समिति, श्रीकृष्णनगर आदित्यपुर-2 के तत्वावधान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य समारोह उल्लास, भक्तिभाव और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र ‘जय श्री कृष्णा’ और ‘राधे-राधे’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

आदित्यपुर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

​समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनका इतिहास न्याय की स्थापना और अन्याय के दमन का सर्वोत्तम मार्ग दिखाता है। जब-जब समाज में अन्याय शक्तिशाली हुआ, भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी नीति, समझदारी और रणकौशल से उसे नियंत्रित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी समाज और देश को मजबूत करने के लिए हमें भगवान कृष्ण के आदर्शों पर चलना होगा। चाहे आदिवासी हों या दलित, हर वर्ग को साथ लेकर ही एक समतामूलक व सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठान लोगों को एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। जब समाज एक साथ बैठता और पूजा-अर्चना करता है, तो आपसी भाईचारा और प्रेम प्रगाढ़ होता है। उन्होंने भगवान से सभी के जीवन के कष्ट दूर करने व सुख-समृद्धि की कामना की।
​वहीं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने भी समारोह को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के आपसी तालमेल की प्रशंसा की और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। पुरेन्द्र ने कार्यक्रम का भी सफल संचालन करते हुए आए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया

 

आदित्यपुर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के दौरान

भोजपुरी के गायकर राजेश रसिक ने भी अपने गीतों की प्रस्तुति से भगवान श्री कृष्ण की आराधना की
साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन और नृत्य संगीत कार्यक्रमों के भी प्रस्तुति दी गई, कार्यक्रम देर तक चलता रहा, जिसमें महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।

ये रहे मौजूद :

जन्माष्टमी कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री के आप्त सचिव चंचल गोस्वामी, सिमल सोरेन, वार्ड पार्षद उतारा प्रधान, पार्षद रिंकी कुमारी, पार्षद संगीता सामड, शिक्षाविद सत्यप्रकाश शुधांशु , ई. अजीत कुमार, मंदिर के अध्यक्ष एस. एन. यादव, देव प्रकाश, वीरेंद्र यादव, विजय यादव, परमेश्वर प्रधान, सुभाष करवा, उमेश यादव, आर.के. सिंह, राजेश यादव, अश्विनी सिंह राहुल यादव,समेत मंदिर एवं आयोजन कमेटी से के. एल. यादव, नगीना प्रसाद पंडित जितेंद्र पांडेय, संतोष कुमार सिंह, रामाधार सिंह, जय प्रकाश सिंह, सिमरन मेहरा, श्रीकृष्ण सिंह, त्रिपुरारी दूबे, हरेंद्र यादव, मुंशी यादव, सुरेश सिंह, सुरेश यादव, मनीष कुमार, अमरजीत कुमार, विकास कुमार और पंकज कुमार आदि शामिल रहे जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

​अध्यक्ष श्री एस. एन. यादव ने सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी भक्तों और सहयोगियों का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे ही सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur:आदित्यपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम: पूर्व सीएम चंपई सोरेन बोले— ‘भगवान कृष्ण का जीवन अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ी सीख’, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा— ‘धार्मिक अनुष्ठानों से मजबूत होता है आपसी भाईचारा’