Son-in-law Knife Attack: लोन चुकाने के विवाद में दामाद ने ससुर पर किया चाकू से हमला, गर्दन पर वार कर हुआ फरार

लोन चुकाने के विवाद में दामाद ने ससुर पर किया चाकू से हमला

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में पारिवारिक और आर्थिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कर्ज चुकाने को लेकर हुए विवाद के बीच एक युवक ने अपने ससुर की गर्दन पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। हमले में वृद्ध जेनाराम मुखी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी अपने परिजनों के साथ मौके से फरार हो गया।

बेटी को विदा कराने पहुंचा था आरोपी

बताया गया कि जेनाराम मुखी की बेटी पिछले दो दिनों से अपने मायके गंगापुर में रह रही थी। गुरुवार को उसका पति सूरज कुमार धनुवा उसे वापस ससुराल ले जाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान जेनाराम अपनी बेटी से बातचीत कर रहे थे।

आरोप है कि सूरज ने पत्नी से मायके में रहने की वजह पूछी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद मामला मारपीट तक पहुंचने लगा। बेटी को बचाने के लिए जब जेनाराम बीच में आए तो विवाद और बढ़ गया।

बड़ाजामदा में आदिवासी छात्रा से कथित छेड़खानी के बाद बवाल, युवाओं पर धारदार हथियार से हमला; भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

सब्जी काटने वाले चाकू से गर्दन पर किया वार

आरोप है कि गुस्से में सूरज ने घर में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और जेनाराम की गर्दन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में जेनाराम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंचे।

ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही आरोपी अपने परिवार के साथ वहां से निकल गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल जेनाराम को कुमारडुंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

लोन के पैसे को लेकर विवाद का आरोप

अस्पताल में उपचाररत जेनाराम मुखी ने आरोप लगाया कि उनके दामाद सूरज कुमार धनुवा ने कहीं से लोन लिया था। कर्ज की रकम चुकाने को लेकर उसकी बेटी पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी आर्थिक विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा था। जेनाराम के अनुसार, इसी विवाद के दौरान दामाद ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

शिकायत मिलने पर होगी प्राथमिकी

कुमारडुंगी थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में अब तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पीड़ित या उसके परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

http://Adityapur: लेनदेन विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, हमले के बाद चेन्नई भाग गया था आरोपी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur:आदित्यपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम: पूर्व सीएम चंपई सोरेन बोले— ‘भगवान कृष्ण का जीवन अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ी सीख’, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा— ‘धार्मिक अनुष्ठानों से मजबूत होता है आपसी भाईचारा’