Adityapur: श्रीराम इंग्लिश हाई स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन,शिक्षक ईश्वर से भी बढ़कर: प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह

श्रीराम इंग्लिश हाई स्कूल शिक्षक दिवस

आदित्यपुर। श्रीराम इंग्लिश हाई स्कूल में शिक्षक दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने मनमोहक नृत्य व अन्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

​कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति व प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने उनके आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप प्राचार्य संजीव कुमार सिंह ,अतिथि के रूप में राजद नेता अर्जुन यादव एवं गाजू साव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

श्रीराम इंग्लिश हाई स्कूल शिक्षक दिवस

​गुरु ईश्वर से भी बढ़कर, बच्चों के भविष्य निर्माता हैं शिक्षक : प्रमोद कुमार सिंह

​विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने प्राचीन शिक्षक-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने एक शिक्षक से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद ‘राष्ट्रपति’ तक का सफर तय कर शिक्षक समाज की काबिलियत और गरिमा को विश्व पटल पर स्थापित किया।

​प्राचार्य ने कहा ईश्वर ने भी गुरु को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया है। शिक्षक ही वह शक्ति है जो एक सामान्य बालक को समाज और राष्ट्र के शीर्ष मुकाम तक पहुंचाने का कार्य करता है। शिक्षक देश के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। आज का यह दिन समस्त शिक्षक वर्ग के गौरव और सम्मान का प्रतीक है।”

​शिक्षिकाओं व अतिथियों का हुआ सम्मान

​कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा अपने गुरुजनों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए। समारोह में विद्यालय की शिक्षिकाएं नीतू कुमारी, संगीता सिंह, पूजा सांडिल, विनिता कुमारी, संध्या विश्वकर्मा, सिम्पि कुमारी, लक्ष्मी सिंह, तृप्ति कुमारी, नेहा कुमारी, लक्ष्मी महतो, बबीता बेरा, रिता कुमारी, मोनिका टिप, खुशबु कुमारी, सुनीता श्रीवास्तव, पूजा गोप, शिवानी कुमारी, रेणु कुमारी एवं राखी लेयांगी सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोहरपुर, एर्नाकुलम एक्सप्रेस

मनोहरपुर को मिली रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, एर्नाकुलम एक्सप्रेस का ठहराव शुरू गाजे-बाजे के साथ ट्रेन का भव्य स्वागत, सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने दिखाई हरी झंडी; यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Adityapur:आदित्यपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम: पूर्व सीएम चंपई सोरेन बोले— ‘भगवान कृष्ण का जीवन अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ी सीख’, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा— ‘धार्मिक अनुष्ठानों से मजबूत होता है आपसी भाईचारा’