आदित्यपुर: वार्ड नंबर-20 स्थित श्रीराम बॉयज क्लब श्रीश्री गणेश पूजा कमिटी की ओर से आयोजित गणेश पूजा के लिए बनाए गए भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही पंडाल श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया।
इस अवसर पर मेयर संजय सरदार ने भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने गणेश पूजा कमिटी के सदस्यों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गणेश पूजा को लेकर वार्ड क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कमिटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की गई हैं।
गणेश पूजा कमिटी के सदस्य रहे मौजूद
उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड नंबर-20 के पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, भाजपा नेता सावन गुप्ता और पूजा कमिटी के अध्यक्ष रोहित कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा कमिटी के सदस्य राहुल गुप्ता, सागर मोहंती, अनुज महतो, साहिल सोनकर, राजा बंगाली, राजू, अनूप, गोपाल पोद्दार, सुमित जायसवाल, राजेश सोनकर, प्रिंस पासवान, मोहित, दीपक, रोहित जायसवाल, साहिल साव, शुभम, ऋषि, इमरान, जय और विजय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
पूजा पंडाल के उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश के दर्शन किए। पूरे क्षेत्र में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।








