Adityapur (आदित्यपुर) : सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर स्थित सेक्टर-7 न्यू हाउसिंग कॉलोनी के शिव काली मंदिर परिसर में सोमवार शाम भव्य शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। मंदिर समिति ने जनसहयोग से अगले दो वर्षों में मंदिर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

आचार्य राजेश पाण्डेय और ओम प्रकाश मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। मंदिर समिति के अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महासचिव बीरेन्द्र सिंह यादव ने यजमान के रूप में संकल्प लिया।
जनसहयोग से बनेगा भव्य मंदिर
महासचिव बीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि विद्वानों के परामर्श से शुभ मुहूर्त में शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर का मॉडल समिति अध्यक्ष एवं पूर्व सिविल इंजीनियर द्वारा तैयार किया गया है और निर्माण कार्य जनसहयोग से पूरा किया जाएगा।
हाई मास्ट लाइट से बढ़ेगी सुरक्षा

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
समारोह में उपाध्यक्ष सुबोध ठाकुर, विश्व मोहन कुमार, कैलाश पाठक, जतन कुमार, मनोज अग्रवाल, बिन्देश्वरी सिंह, प्रमोद सिंह, एस.के. चौधरी, धनेश झा, नित्यानंद मिश्रा, विपिन शुक्ला, राजेश कुमार, अर्जुन यादव, पूर्व पार्षद अम्बुज कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए।








