Adityapur: आशियाना चौक से युवक के अपहरण और फायरिंग की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आशियाना चौक पर सोमवार शाम कथित अपहरण और फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। शाम करीब पौने सात बजे चारपहिया वाहन से पहुंचे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक युवक को जबरन अपने साथ ले जाने और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल घटना में अपहरण और गोलीबारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Adityapur News: आदित्यपुर में होटल संचालक पर फायरिंग का पर्दाफाश: मुख्य अभियुक्त विक्की पांडे और सहयोगी गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छह-सात नकाबपोश लोग एक वाहन से आशियाना चौक पहुंचे और कोलाबीरा निवासी अमित नामक युवक को निशाना बनाया। आरोप है कि संदिग्धों ने JH05CE5447 नंबर की कार से अमित को बाहर खींचा और जबरन अपने साथ ले गए। इसी दौरान हवाई फायरिंग किए जाने की भी चर्चा है।

फायरिंग

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कोलाबीरा निवासी अफसर अली ने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर दीपक ओझा ने बताया कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जबरन अपहरण और गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है और जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

 

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से अभी तक कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में वास्तव में गोली चली थी या नहीं, यह भी जांच का विषय है। पुलिस इस संभावना की भी पड़ताल कर रही है कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है या इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश है।

 

पुलिस ने आशियाना चौक और आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध वाहन और मौके पर मौजूद लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

http://Saraikela: चांडिल के होटल 10th माइल्स में दिनदहाड़े फायरिंग, जमशेदपुर के कारोबारी की मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *