मनोहरपुर में लूट की साजिश नाकाम, पिस्तौल के साथ दो युवक गिरफ्तार; पुलिस ने एक आरोपी को गोली चलाते दबोचा

मनोहरपुर में लूट

मनोहरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7.65 एमएम की पिस्तौल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम सिमेरता में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू की।

घायल व्यक्ति की पहचान जशवंत महतो उर्फ छोटू (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह धानापाली, मनोहरपुर का रहने वाला है। घटना के बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस के सुपुर्द किया गया, जिसके बाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनोहरपुर में भर्ती कराया गया।

Chandil: चौका में बंद पड़े स्कूल से दबोचे गए 6 अपराधी: एसपी मनोज स्वर्गायारी ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा, हथियार व लूटे गए मोबाइल बरामद

20-25 हजार रुपये लूटने की कोशिश

पुलिस को दिए बयान के अनुसार, घटना के समय पीड़ित समेत दो अन्य लोग घर में मौजूद थे और अगले दिन होने वाली शादी के लिए खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान करीब रात 9:30 बजे दो युवक पिस्तौल लेकर घर में घुस आए।

आरोपियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर करीब 20 से 25 हजार रुपये लूट लिए और वहां से भागने लगे। इसी दौरान घर में मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने पिस्तौल से गोली चला दी। गोली पीड़ित के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल होने के बावजूद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

पूछताछ में दूसरे आरोपी का खुलासा

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस को घटना में शामिल दूसरे युवक की जानकारी मिली। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अजय गोप उर्फ कालू (करीब 19 वर्ष) बताया, जो कोपसिंगा, दुंगरी टोला, थाना बिसरा, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी की थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर दूसरे आरोपी को भी ग्राम कोपसिंगा, थाना बिसरा, सुंदरगढ़ (ओडिशा) से गिरफ्तार कर लिया।

लूटी गई रकम के संबंध में पूछताछ में आरोपी ने बताया कि डर के कारण उसने रुपये वहीं फेंक दिए और भाग गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने मामले में कांड संख्या 306/2026, दिनांक 13 सितंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6), 311, 109(1), 351 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a)/27 के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. जशवंत महतो उर्फ छोटू, उम्र 25 वर्ष, पिता स्व. सुदर्शन महतो, धानापाली, थाना मनोहरपुर, पश्चिमी सिंहभूम।

2. अजय गोप उर्फ कालू, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता सुरेश गोप, ग्राम कोपसिंगा, दुंगरी टोला, थाना बिसरा, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जशवंत महतो उर्फ छोटू के खिलाफ जलेडा थाना, सिमडेगा में कांड संख्या 23/2026 भी दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4)/308(5) का उल्लेख है।

बरामद सामान

7.65 एमएम पिस्तौल – 1

मैगजीन – 1

जिंदा कारतूस – 2

खोखा – 1

छापेमारी दल में मनोहरपुर के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।

http://Kapali Police: कपाली पुलिस की कार्रवाई: डेढ़ लाख की लूट मामले में फरार आरोपी शाहिद अंसारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *