Jamshedpur: वर्षों से वेतन से वंचित मानव दिवस कर्मियों के समर्थन में उतरे अजय राय, जीएम ने दिए एजेंसियों पर कार्रवाई के निर्देश

मानव दिवस कर्मी

जमशेदपुर: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के जीएम अजीत कुमार से मिलकर मानव दिवस कर्मियों की लंबित समस्याओं पर विस्तृत मांग-पत्र सौंपा।

वार्ता में विद्युत अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार भी उपस्थित रहे।

मानव दिवस कर्मी

​अजय राय ने चांडिल डिवीजन के पांच कर्मियों—अजय कुमार दास, विनय कुमार टुडू, सत्यवान महली, इंद्रजीत रजक और संतोष साव—का मामला प्रमुखता से उठाया। 2014 के सर्वे रिकॉर्ड व अनुभव प्रमाण-पत्र होने के बावजूद 2019 से 2021 के बीच इनका भुगतान रोक दिया गया। संघ ने 2017 से 2026 तक के वेतन एरियर की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति, 1 से 5 तारीख तक भुगतान, ईपीएफ-ईएसआईसी विवरण, कथित इंश्योरेंस कटौती की जांच और JAP-IT के जरिए कार्य कराने की मांग की।

​जीएम अजीत कुमार ने लापरवाह एजेंसियों को नोटिस जारी करने और सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया।

​वार्ता में जिला अध्यक्ष राजेश सिंह राजू, सामाजिक कार्यकर्ता चंदा सिंह राजपूत, चांदनी तिवारी, मन्नू भगवान मिश्रा, अजय दास, उत्पल दास, कौशिक महतो, ऋषिकेश महतो, अमन कुमार, दीपक हेम्ब्रम, पंकज कुमार ठाकुर, मनोज कुमार गोप, अनुरंजन कुमार, सुनील कुमार, संतोष कुमार, कमल चंद्र महतो, अबदेश कुमार बेसरा, धनय हेम्ब्रम, राज कुमार वर्मा, राजीव कुमार, संजय दास, आशीष कुमार दास, निर्मल महतो, छोटू सिंह मुंडा, राजेश कुमार महतो, सतबीर सिंह मुंडा, सौरव, नीरज, चंदन, संतोष, सुब्रतो, रौबिन मिंज, रिंकू, राजीव मंडल, आलोक कुमार और अमित कुमार सहित सैकड़ों कर्मी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *