Adityapur: आदित्यपुर: प्रवीण सिंह सेवा संस्थान के भव्य पूजा पंडाल का श्रेयसी सिंह करेंगी 11 अक्टूबर को उद्घाटन

आदित्यपुर। एम-टाइप, आदित्यपुर-1 में श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी, प्रवीण सिंह सेवा संस्थान की ओर से निर्मित भव्य और कलात्मक दुर्गा पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए लगभग तैयार हो चुका है।

ये भी पढ़ें:- Adityapur Pravin Singh Seva Sansthan Puja Pandal: दर्शकों के लिए खुला प्रवीण सेवा संस्थान का भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, गोल्ड मेडलिस्ट शूटर विधायक श्रेयशी सिंह ने किया उद्घाटन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

वर्तमान में कारीगर पंडाल के निर्माण को अंतिम रूप देने में तेजी से जुटे हुए हैं। इस आकर्षक पूजा पंडाल का औपचारिक उद्घाटन आगामी 11 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के बाद पंडाल के पट विधिवत रूप से आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

निर्माण के अंतिम दौर में पूजा पंडाल

इस गरिमामयी अवसर पर बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत कई अन्य गणमान्य अतिथियों के उपस्थित रहने की संभावना है। पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह (मलखान सिंह) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए पंडाल को एक विशिष्ट और धार्मिक स्वरूप प्रदान किया गया है। पश्चिम बंगाल से आए कुशल कारीगरों द्वारा हिमाचल प्रदेश के प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर के प्रारूप पर इस पूरे पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।

​उन्होंने बताया कि पंडाल की बनावट, बाहरी नक्काशी और आंतरिक कलात्मक प्रस्तुति इस बार पूजा का मुख्य केंद्र रहेगी। दूर-दराज से आने वाले भक्तों और दर्शकों को आकर्षित करने के लिए विद्युत सज्जा और कलाकृतियों का विशेष संयोजन किया गया है, जो श्रद्धालुओं को एक अनूठा आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।

http://Adityapur: दुर्गा पूजा को लेकर आदित्यपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: एसपी मनोज स्वर्गियारी ने किया पंडालों और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण, पूर्व विधायक ने अरबिंद सिंह ने भी बताईं तैयारियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *