गोइलकेरा में दर्दनाक हादसा: हाईवा के नीचे सो रहे 21 वर्षीय मजदूर की कुचलकर मौत

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के खूंटपाई गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े हाईवा के नीचे छांव में आराम कर रहे युवक को चालक ने वाहन आगे बढ़ाते समय कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान घोड़ाडूबा क्षेत्र के जामजुई टोला निवासी चोकरो बांडरा के रूप में हुई है।

पश्चिमी सिंहभूम में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

भोजन के बाद हाईवा के नीचे आराम कर रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, चोकरो बांडरा घोड़ाडूबा से दो नंबर डिपो तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में मजदूर के रूप में काम कर रहा था। इस परियोजना का संचालन गुमला निवासी ठेकेदार आनंद साहू की देखरेख में किया जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे काम खत्म करने और भोजन करने के बाद चोकरो धूप से बचने के लिए सड़क किनारे खड़े हाईवा (वाहन संख्या JH07N4257) के नीचे छांव में सो गया।

बताया जाता है कि दोपहर करीब 2:30 बजे चालक वहां पहुंचा और वाहन के नीचे किसी व्यक्ति के मौजूद होने की जांच किए बिना हाईवा स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान भारी वाहन का पहिया युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने हाईवा जब्त किया

घटना की सूचना मिलने पर गोइलकेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाईवा को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।

 

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मामले में गोइलकेरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

http://चांडिल में भीषण सड़क हादसा: NH-33 पर कोलकाता से रांची जा रही यात्री बस पलटी,पुलिस- ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से चलाया राहत-बचाव अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *