पश्चिमी सिंहभूम में भीषण सड़क हादसा: कार-ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

हाटगम्हरिया (पश्चिमी सिंहभूम): झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास कार और ट्रेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर में हुआ। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

http://Chaibasa News: चाईबासा-हाता मार्ग पर सड़क दुर्घटना में व्यवसायी और उनकी पत्नी की दर्दनाक मौत, राजनगर और पोटका के बीच हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे थे। इसी दौरान कुदापी डाउन के समीप उनकी कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। परिवार के लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए इस भीषण हादसे ने उनकी यात्रा को मातम में बदल दिया। दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

इस दर्दनाक दुर्घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

CHANDIL : ईचागढ़ सड़क हादसा : न्याय की गुहार लगाना पड़ा महंगा, सड़क जाम के खिलाफ 23 नामजद व एक सौ अज्ञात पर मामला दर्ज, ग्रामीणों में रोष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *