Adityapur: संजय नगर माझी टोला में 18 भुजी मां महामाया की अनूठी पूजा: नहीं होता प्रतिमा का विसर्जन, सालों भर होती है आराधना

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर स्थित संजय नगर, माझी टोला में ‘ॐ श्री श्री माँ महामाया देवी दुर्गा पूजा कमिटी’ द्वारा इस वर्ष भी भक्तिमय माहौल में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

Adityapur:दुर्गा पूजा पर सुरक्षा चाक-चौबंद: वॉच टावर पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, शांति समिति के जज्बे को सराहा

वर्ष 1975 से यहां विधिवत पूजा-अर्चना की शुरुआत हुई थी, जबकि इससे कई दशक पूर्व से पौराणिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों से मां की उपासना होती रही है।
​इस पूजा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां स्थापित मां महिषासुर मर्दिनी के 18 भुजी स्वरूप की प्रतिमा का कभी विसर्जन नहीं होता, बल्कि पूरे वर्ष मंदिर में मां की नित्य पूजा-अर्चना की जाती है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन समय में यहां भैंसा बलि की प्रथा थी, जिसे अब बंद कर अब सात्विक रूप से पूजा संपन्न कराई जाती है। इस ऐतिहासिक मंदिर व पूजा से श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है।

 

​पूजा के सफल संचालन में समिति की अध्यक्ष राज कुमारी सिंह और मुख्य यजमान सह सचिव मंगल सिंह देव सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं समिति को सोनू गोराई संरक्षक है। आयोजन में संजला सिंहदेव (संजला दा), सागर गोराई, पिन्टु गोराई, अर्जुन गोराई, बप्पी गोराई, धोनी गोप, विक्रम गोराई, सौरभ गोराई, आलोक सिंह, चंदन सिंह, मंगल पुरान, मनोज हो, विकास गोप और सुब्रतो महतो सहित सभी सदस्य दिन-रात समर्पण भाव से जुटे हुए हैं। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन करते हुए दर्शन-पूजन के लिए आमंत्रित किया है।

http://आदित्यपुर में एसडीपीओ सीओ व थाना प्रभारी ने दुर्गा पूजा वॉच टावर का किया उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *