आदित्यपुर: आदित्यपुर क्षेत्र में दुर्गा पूजा, दशहरा और प्रतिमा विसर्जन का महापर्व पूरी तरह शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हो गया।

इस सफल आयोजन को लेकर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य पुरेंद्र नारायण सिंह ने जिला प्रशासन, पुलिस महकमे और आदित्यपुर नगर निगम की जनता को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद दिया है।
महानवमी के अवसर पर भीड़-भाड़ वाले विभिन्न पूजा पंडालों का सघन निरीक्षण करने के बाद जिले के वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य वॉच टावर पर पहुंचे। वहां उपस्थित रहकर अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और स्थिति का निरंतर जायजा लेते रहे।
पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी, एडीसी जयवर्धन कुमार, एसडीएम अभिनव प्रकाश, नगर आयुक्त एजाज, एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार, आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार सिंह और ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजू के कुशल नेतृत्व व मुस्तैदी की सराहना की।
पर्व के दौरान वॉच टावर पर श्रद्धालुओं की सेवा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ समाजसेवी रवींद्रनाथ चौबे, आरके सिंहा, सुनील श्रीवास्तव, रिटायर्ड डीएसपी सरयू पासवान, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, पार्षद नीतू शर्मा, प्रभास कुमार झा, रामचंद्र पासवान, जवाहरलाल सिंह, शैलेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार झा, सकला मारडी, प्रमोद गुप्ता, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, मनोज पासवान, रेड क्रॉस के सचिव दया मिश्रा, देव प्रकाश, उदित यादव, अश्वनी कुमार सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, राजेश यादव, कैलाश साह, महेश राम, एसएन यादव, ऋषिकांत गुप्ता, विनोद जायसवाल, सत्येंद्र प्रभात और संजय कुमार सिंह प्रमुख रूप से सक्रिय रहे।








