जमशेदपुर में आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 872 पदों पर भर्ती; 77 अभ्यर्थियों का मौके पर चयन

Jamshespur (जमशेदपुर) : आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को बर्मामाइंस स्थित आईटीआई परिसर में विशेष रोजगार मेला आयोजित किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मेले में टाटा कमिंस, टिमकेन, रामकृष्ण फोर्जिंग और टीआरएफ समेत 15 कंपनियों ने हिस्सा लिया।

जमशेदपुर बर्मामाइंस आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में शामिल आईटीआई उत्तीर्ण युवा और नियोजक।

रोजगार मेले में कुल 872 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें जमशेदपुर और आदित्यपुर क्षेत्र की कंपनियों ने भाग लिया, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर मिला।

चांडिल डैम बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र: सीएम हेमन्त सोरेन ने दिए विकास और रोजगार सृजन के निर्देश

मेले में करीब 500 आईटीआई पास अभ्यर्थी शामिल हुए। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार और कौशल आकलन किया। इस प्रक्रिया के तहत 77 युवाओं का मौके पर ही चयन किया गया, जबकि 113 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

जमशेदपुर बर्मामाइंस आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में शामिल आईटीआई उत्तीर्ण युवा और नियोजक।

इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने नियोजकों से स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुसार अपने तकनीकी कौशल और दक्षता को लगातार बेहतर बनाने की सलाह भी दी।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, सहायक निदेशक (नियोजन), नियोजन पदाधिकारी तथा जिले के सभी सरकारी आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य उपस्थित रहे।

जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर रोजगार मेला और भर्ती कैंप आयोजित किए जाते हैं। रोजगार के इच्छुक युवा नियोजनालय में अपना निबंधन कराकर इन अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, स्थानीय कंपनियों से भी अपनी रिक्तियों को नियोजनालय में अधिसूचित करने की अपील की गई है।

http://Chandil: पर्यटन को उड़ान: दलमा में ‘दालमा इको रिट्रीट’ की शुरुआत, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार,15 इको-फ्रेंडली कॉटेज का भव्य उद्घाटन,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *