दिन्दली बाजार ब्राह्मण टोला में भव्य काली पूजा पंडाल का उद्घाटन, भक्तिमय हुआ माहौल ​

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दिन्दली बाजार स्थित ब्राह्मण टोला बस्ती के समीप शनिवार की रात श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी की ओर से निर्मित भव्य व आकर्षक पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया।

Gamharia News: गम्हरिया दुष्कर्म कांड में बड़ा खुलासा, पीड़िता निकली नाबालिग; पुलिसकर्मियों और कथित पति पर पॉक्सो की कार्रवाई

 

इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही समूचे क्षेत्र में मां काली की आराधना और उत्सव का उल्लास छा गया है। पंडाल का औपचारिक शुभारंभ स्थानीय गणमान्य नागरिक राममूर्ति ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी मनमोहन सिंह ने मां काली के चरणों में मत्था टेका और क्षेत्रवासियों के सुखद जीवन की प्रार्थना की।

​समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान, पूर्व पार्षद पांडी मुखी तथा पप्पू रजक विशेष रूप से शामिल हुए। अतिथियों ने अपने संबोधन में पूजा कमेटी के सफल संयोजन और सुंदर पंडाल निर्माण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक व सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने मां श्यामा से समूचे क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं जन-कल्याण की मंगलकामना की

​उद्घाटन के उपरांत मां काली के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। पूजा कमेटी के अध्यक्ष छोटू राम ने सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय जनता के निरंतर सहयोग के प्रति आभार जताया।
​इस अवसर पर बुद्धू गोप, सोमनाथ, गोलू गुप्ता, राजू वर्मा, दीपू कुमार दास, अजय तंतुबाई, धीरज पांडेय, दीपक सिंह, नयन कैवतो समेत पूजा समिति के तमाम सक्रिय सदस्य, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। समिति द्वारा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

http://Adityapur Kali Puja; आदित्यपुर हरिओम नगर में मां अंबे स्पोर्टिंग क्लब काली पूजा पंडाल भूमि पूजन संपन्न ,12 लाख की लागत से बनेगा कंजूरिंग थीम पर आधारित आकर्षक काली पूजा पंडाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *