आदित्यपुर: सतबहनी में काली पूजा पंडाल के पास युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

शराब के विवाद में चली गोली; आरोपी विशाल समेत दो युवक फरार, घटनास्थल से ताश के पत्ते बरामद

 

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 2 स्थित सतबहनी जुलमताड़ में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब काली पूजा पंडाल के समीप आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

फ़ाइल फोटो

Adityapur RIT Murder Case: आरआईटी मीरुडीह हत्यकांड: दूसरे पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

मृतक की पहचान सतबहनी निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी विशाल कुमार सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

​घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ले टीएमएच अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सको ने सोनू कुमार को मृत घोषित किया।

मामले की जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि काली पूजा पंडाल के पास सोनू कुमार और आरोपी विशाल कुमार सिंह ने अन्य साथियों के साथ बैठकर शराब का सेवन किया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद बढ़ने पर विशाल ने पिस्टल निकालकर सोनू पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

​पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, जहां से ताश के पत्ते भी बरामद किए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के साथ-साथ जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में यह वारदात हुई। पुलिस सभी तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों को जुटाकर सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

http://आदित्यपुर: मिरूडीह साप्ताहिक हाट में महिला की चाकू मारकर हत्या, TMH में इलाज के दौरान तोड़ा दम; हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *