अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर डी ए‌ वी में कवि सम्मेलन संपन्न

Chaibasa:- स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर कर किया. अटल बिहारी बाजपेयी  के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

विज्ञापन

मौके पर आयोजित कवि सम्मेलन के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभुशरण स्टेशन हेड, आकाशवाणी, चाईबासा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में शैक्षिक गतिविधियां भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों की काव्य प्रतिभा को बढ़ावा मिलेगा. निर्णायक मंडली की सदस्या शशिलता ने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को उभारने का सशक्त माध्यम है. शिक्षक देवानंद तिवारी, छात्र शिवम कुमार सिंह व छात्रा अनुष्का कच्छप ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

कविता पाठ में दल ‘अ’ से प्रथम वेदांश सतपथी द्वितीय अक्षित कुमार सिंह व तृतीय स्थान सायन वर्मा ने प्राप्त किया. दल’ ब’ से प्रथम आर्णवी प्रधान, द्वितीय अलोलिका द्विवेदी व तृतीय स्थान हर्षिता कुमारी को प्राप्त हुआ. दल ‘स’ से प्रथम अर्पिता राज, द्वितीय ईशानी कुंडू व तृतीय स्थान कनक सुल्तानिया को प्राप्त हुआ. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका डॉक्टर सरिता साव ने किया. मंच संचालन एस बी सिंह ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम