Jamshedpur (जमशेदपुर) : मंडल कारा, जमशेदपुर में रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की। इस अभियान का उद्देश्य जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, अनुशासन बनाए रखना तथा जेल के भीतर अवैध और प्रतिबंधित गतिविधियों पर रोक लगाना था।

मंडल कारा चाईबासा निरीक्षण: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
23 नवंबर 2026 को उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री राजीव रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण), अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने मंडल कारा जमशेदपुर पहुंचकर व्यापक जांच अभियान चलाया।
निरीक्षण के दौरान जेल के विभिन्न वार्डों, बंदियों के आवासीय कक्षों, बैरकों, रसोईघर, अस्पताल तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सघन तलाशी ली गई। बंदियों के सामान और उनके उपयोग की वस्तुओं की भी बारीकी से जांच की गई। इसके साथ ही जेल परिसर के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने जेल में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, मुलाकातियों की जांच प्रक्रिया और आंतरिक निगरानी तंत्र की समीक्षा की। कारा की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन की इस कार्रवाई को जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
http://मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन, एक मामले का हुआ निष्पादन एक बंदी रिहा








