डीएवी में विद्यालय कप्तान का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, माता-पिता गुरुजनों के प्रति आदर का भाव रखें एवं ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का करें प्रयास

Chaibasa:- सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यालय कप्तान, उप कप्तान व सदन कप्तान के अलावे विद्यालय प्रीफेक्ट्स के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने अतिथिगण अभिषेक दोदराजका, प्रीति दोदराजका, विक्रम खिरवाल व सुषमा खिरवाल का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने सभी सदनों का विस्तृत विवरण देते हुए बच्चों से पाठ सहगामी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अभिषेक दोदराजका ने अपने संबोधन में कहा कि अभी तो मंजिल पाना बाकी है। विक्रम खिरवाल ने कहा कि अपने माता-पिता, गुरुजनों के प्रति आदर का भाव रखें एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए ईमानदारी के साथ प्रयास करें।

विद्यालय के निर्वाचित कप्तान शिवम कुमार सिंह छात्रा अनुष्का कच्छप के अलावे विभिन्न गतिविधियों के लिए चयनित प्रभारियों ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली। शिक्षिका सीमा चौधरी ने पाठ सहगामी गतिविधियों की महत्ता पर प्रकाश डाला। मौके पर स्वागत गान, समूह गान, मार्च पास्ट इत्यादि का आयोजन भी किया गया। मंच संचालन शिक्षिका मनीषा सिन्हा ने व धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक चंद्रशेखर ने किया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *