DC से मिला हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Chaibasa:- हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से मिला. उपायुक्त से मिलकर दुमका में बहन अंकिता सिंह की हुई हत्या को लेकर माननीय राज्यपाल, झारखंड के नाम पत्र लिख कर सौंपा गया.

इस पत्र में इस तरह की हो रही घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए यह भी बताया गया है की इनसे समाज का माहौल बिगड़ने की भी आशंका है. बहन अंकिता सिंह को इंसाफ और आरोपित को फांसी की सजा साथ ही समाज में उदारहण स्थापित करने हेतु मांग भी की गई, ताकि आने वाले समय में इस तरह की घटना दुबारा न घटे.

विगत कुछ महीनो से इस तरह की घटनाओं को लगातार किसी समुदाय विशेष द्वारा ही अंजाम दिया जा रहा है जो रुकने का नाम नही ले रही. इस पर राज्य सरकार एवं राज्यपाल महोदय से आग्रह होगा की इस मुद्दे को हल्के में ना लेते हुए इस मामले को फास्ट ट्रेक कोर्ट में स्पीड ट्रायल में डाल कर त्वरित कार्रवाई की जाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *