पोड़ाहाट महाराजा अर्जुन सिंह की बीमार पौत्र बहू की स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ली सुध, मंत्री के निर्देश पर घर पहुंचा स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सको की देख रेख में हो रहा इलाज

Chaibasa:- पोड़ाहाट महाराजा अर्जुन सिंह की बीमार पौत्र बहू की स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सुध ली. मंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमार सुषमा सिंह देवी के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और उनके स्वास्थ्य जांच की. इसके बाद उन्हें फौरन अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती कराया गया है.

सूचना पाकर बीडीओ संजय कुमार सिन्हा भी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे एवं चिकित्सकों को बेहतर इलाज का निर्देश दिया. चिकित्सकों के अनुसार सुषमा सिंह देवी के शरीर में खून की कमी है साथ ही उम्र संबंधी बीमारी भी है. जिस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के राहुल आदित्य ने रक्तदान किया. इधर, चिकित्सक रेफर की तैयारी कर रहे हैं.

झामुमो नेता सन्नी उरांव, राहुल आदित्य, प्रदीप महतो, पीरु हेम्ब्रोम भी अनुमंडल अस्पताल पहुंच सुषमा देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम