विशाल शिव भगवान स्वरूप बनेगी पंडाल, श्री श्री मां अंबे दुर्गा पूजा समिति ने शुरू की तैयारी

Chaibasa :- चाईबासा महुलसाई स्थित श्री श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में आज आगामी मां दुर्गे महोत्सव को लेकर गठित श्री श्री मां अंबे दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक की गई. जिसमें कोरोनाकाल समाप्ति के बाद इस बार बेहतर ढंग से मां दुर्गा की पूजा संपन्न करने का निर्णय लिया गया. बैठक में विशेष रुप से विशाल शिव भगवान की स्वरूप पूजा पंडाल निर्माण के आलवे पश्चिम बंगाल के चंदनपुर की विद्युत सज्जा सजावट के लिए मंगवाई जा रही है. जो शहर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा.

समिति की अगली बैठक रविवार को सुबह 11:30 बजे निर्धारित की गई है. जिसमें मुख्य रूप से सभी वरिष्ठ और समिति के सक्रिय सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. उक्त तैयारी की जानकारी कमेटी के अध्यक्ष पप्पु निषाद द्वारा दी गई है.
बैठक में रोशन कुमार कर्ण,अंकित साह,शंकर पोद्दार,रंजीत विकास शर्मा, अजय गुप्ता, रवि पोद्दार, सुदीप दास, प्रभाकर तिवारी, रोशन निषाद, रिशु पोदार, जयधर बोयपाई, नितेश प्रसाद, हिमांशु पासवान, अभिषेक दास, मनीष दास, आयुष शर्मा, राजेश पासवान अन्य लोग मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *