Teachers Day: शांति जुनियर्स प्री स्कूल चाईबासा के शिक्षकों ने नन्हें बच्चों के बीच ने केक काटकर मनाया शिक्षक दिवस

Chaibasa :- शांति जुनियर्स प्री स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया. स्कूल की शिक्षिकाओं रसिका सोरेन, अंजली मिश्रा एवं सेंटर हेड परमिंदर कौर खोखर ने संयुक्त रूप से केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की.छोटे छोटे बच्चों ने शिक्षिकाओं को गुलाब के फूल भेंट किए.

परमिंदर कौर खोखर ने पुष्प गुच्छ देकर शिक्षिकाओं का स्वागत किया. रौनक सिंह खोखर ने शिक्षिकाओ को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में उपहार देकर सम्मानित किया. परमिंदर कौर खोखर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक देश के भविष्य निर्माता हैं. शांति जुनियर्स प्री स्कूल की शिक्षिकाएँ हमेशा शिक्षा एवं छात्रों के हित में निस्वार्थ समर्पित भाव से अपने कर्तव्यों का निष्पादन करती हैं. हर एक बच्चे पर विशेष ध्यान देकर पढ़ाई पर उनका ध्यान केंद्रित किया जाता है. सभी शिक्षिकाओं को इसके लिए धन्यवाद दिया.

रौनक सिंह खोखर ने बताया कि स्कूल की शिक्षिकाओं के मार्ग दर्शन एवं पढ़ाई का ही प्रभाव है कि बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़ रहे हैं. स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षिकाएँ बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं. उनका जीवन उपलब्धियों भरा हो यही हम सब की शुभ कामना है. बच्चों के अभिभावकों ने भी शांति जुनियर्स प्री स्कूल की शिक्षिकाओं की भूरी भूरी प्रसंशा की,उन्हें शिक्षक दिवस की बधाईयाँ भी दी. इस तरह शिक्षक दिवस कार्यक्रम समाप्त हुआ.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *