युवक को गोली मारकर की हत्या, अस्पताल पहुंचाकर भागे दो युवक, पुलिस जांच में जुटी

Jagannathpur :-  जगन्नाथपुर थाना के छनपदा गांव निवासी 26 वर्षीय मृत्युंजय बेहरा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सोमवार शाम की है. जानकारी के अनुसार ओडिशा के बारिया थाना अंतर्गत भाेंडा स्वास्थ्य उपकेंद्र में दो लोगों ने ऑटो से शाम छह बजे मृत्युंजय को इलाज के लिए लाया. यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

इसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए. डॉक्टर थाना की कार्रवाई के लिए उन्हें ढूंढते रहे पर वे दोनों वहां की स्थिति देख भाग निकले. घटना कैसे घटी, अभी तक पता नहीं चला है. बारिया थाना प्रभारी घटना की जांच में जुट गये हैं. जानकारी के अनुसार घटना करंजिया थाना के चिड़ाभूम के आसपास की बताई जाती है. मृत्युंजय के कंधे में गोली लगी है. डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव से युवक की मौत हुई है.  मृत्युंजय के परिजनो को जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंच गए हैं, रो रोकर उनका बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *