जमीन के विवाद में 3 चचेरे भाइयों ने भाई की हत्या कर दी, हाथ पैर बांध झाड़ियों में फेंका, पुलिस कर रही जांच

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत होयोहातु पंचायत के लातरडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर 3 चचेरे भाइयों ने भाई की लाठी से पीट–पीट कर हत्या कर दी. मृतक सोमा भूमिज के साथ उसके चचेरे भाइयों के साथ कई दिनों से जमीन के लालच को लेकर विवाद चल रहा था. घटना के बाद तीनो चचेरे भाई गांव छोड़कर भाग गए.

जानकारी के अनुसार सोमा भूमिज की हत्या उनके चचेरा भाई चाम्पु भूमिज, वीर सिंह भूमिज और मानसिंह भूमिज के बीच जमीन विवाद को लेकर की है. भाईयों के साथ सोमा भूमिज का काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था. गुरुवार को तीनों भाईयों और सोमा भूमिज बीच बात-चीत हो रही थी. इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों भाइयों ने डंडे से पीट-पीट कर सोमा की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसके शव को गांव के ही श्मशान घाट के पास हाथ-पैर बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया.

घटना को लेकर टोकलो थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिली हैं. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *