पुलिस से गिरफ्तार करवाने के संदेह में हत्या कर पेड़ से टांग कर आत्महत्या दिखाने का किया प्रयास, पुलिस ने किया उद्भेदन

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत 19 सितंबर को कार्तिक नायक नामक व्यक्ति की हत्या कर शव को टांग कर आत्महत्या का रूप देने वाले एक महिला समेत 3 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने करवाई करते हुए जेल भेजा दिया है.

पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र पर घटित इस घटना को त्वरित उद्भेदन के लिए दिशा-निर्देश दिया गया. अनुसंधान के क्रम में काण्ड में संदेही अभियुक्त पहाड़ सिंह लागुरी को पुछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया. कड़ाई से पूछताछ करने के उपरांत अभियुक्त पहाड सिंह लागुरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस के द्वारा उसका अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया. जिसमें उसने बताया कि पटैता टोला हतनाबेड़ा की रहने वाली इनके दोस्त बीमा पूरती की बहन बालेमा पुरती इस काण्ड के अन्य अभियुक्त केशव पुरती (रिश्ते में बालेमा पुरती का भतीजा) एवं एक अन्य अभियुक्त के साथ बीमा पुरती को पुलिस से पकड़वाने के शक पर कार्तिक नायक को जान से मारने का योजना दिनांक 16 सितंबर 22 को बालेमा पुरती के हंडिया गोदाम में बनाया गया. कार्तिक नायक को मारने में बालेमा पुरती द्वारा 25000/- रुपये दिये जाने का बात हुई. 18 सितंबर को विश्वकर्मा विसर्जन के दिन योजना के अनुसार चारों अभियुक्तों के द्वारा कार्तिक नायक को डंडा एवं लात-घूँसा से मारकर हत्या कर पेड़ में टांग दिया गया. जिससे पुलिस को गुमराह किया जा सके की आत्महत्या किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति व्यान के आधार पर एवं उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा, मृतक का चप्पल एवं घटना में इस्तेमाल मोटरसाईकिल बरामद किया जा चुका है. एक अन्य अभियुक्त फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पुलिस से गिरफ्तार करवाने के संदेह में कर दी हत्या :-
बालेमा पुरती के भाई बीमा पुरती का पुलिस से गिरफ्तारी करवाने के संदेह के कारण घटना को अंजाम दिया गया है. 18.09.2022 के संध्या में उपरोक्त अभियुक्तों के द्वारा डंडा एवं लात-घूँसा से हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के नियत से आम के पेड़ में गमछी से गला बाँध कर पेड़ से टांग दिया गया.

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता –
1. बालेमा पूर्ति,
2. पहाड़ सिंह लागुरी,
3. केशब पुरती,

बरामद सामग्री:-
1. एकलगभग 30 इंच का करंज का डंडा
2. मृतक का सफेद / ब्लूरंग का घिसा हुआ पुराना हवाई चप्पल 3. घटनाकारित करने में प्रयुक्त हीरो कम्पनी का एच०एफ०
डिलक्स मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन सं० JH-06Q-1029

छापामारी दल में शामिल:-

1. पु०अ०नि० बिपिन चन्द्र महतो, थाना प्रभारी जेटेया थाना ।

2. पु०अ०नि० आनन्द तिग्गा, थाना प्रभारी, महिला थाना, किरीबुरु। 3. पु०अ०नि० मिथिलेश कुमार मौर्या, जेटेया थाना ।

4. सैट-56 (जेटेया थाना) के सशस्त्र बल ।।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *