उत्तराखण्ड में चौपट कानून व्यवस्था के कारण अंकिता भंडारी की बेहरमी से हुई हत्या, युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि

Chaibasa :- युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड में चौपट कानून व्यवस्था के कारण अंकिता भंडारी की बेहरमी से हत्या किए जाने को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से शहीद पार्क तक कैंडल मार्च निकाला गया. शहीद पार्क चौक में उनको श्रद्धांजलि दी गई.

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में लगातार हत्या वह बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं. अधिकतर मामलों में दोषी भाजपा के कार्यकर्ता होते हैं. इस कारण उनपर कोई कार्रवाई भी नहीं की जाती हैं. अगर गैर भाजपा शासित प्रदेशों में कोई छोटी सी भी घटना हो जाए, तो पूरा भाजपा का मंत्रीमंडल मामले को तिल का ताड़ बनाने में लग जाता है.

 

कैंडल मार्च कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी बोदरा,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सन्नी देवगम, सुरेश संवैया, राजू कायम, जिला महासचिव मोहम्मद सलीम, जिला सचिव अजय पूर्ति, सदर विधानसभा अध्यक्ष नरांगा देवगम, युवा सदर प्रखंड अध्यक्ष विकास देवगम, युवा नगर अध्यक्ष राहुल दास, चक्रधरपुर युवा नगर अध्यक्ष अमन महतो, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पूर्ति, पूर्व विधानसभा महासचिव गुलजार अंसारी, महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी सदस्य गीता पुरती, सतयशीला हेमबरोम, रजनीश बिरूवा, सुनीता सिंकु सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, विकास वर्मा, विश्वनाथ तामसोय, जिला प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा, चाईबासा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, सदर प्रखंड उपाध्यक्ष हरीश बोदरा, पूर्व खुंटपानी प्रखंड अध्यक्ष मोहन हेमबरोम, सदर प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष जानवी खुदादा, संतोष सिन्हा, गणेश कोड़ा, संजीत बिरूवा, हरियल सिंह तुबिद, सुरेन्द्र बानरा, विवेक कच्छप कार्यक्रम प्रभारी अखिलेश होनहागा, तबरेज अंसारी,माजिद हुसैन, शाहजादा अनवर आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *