नवयुवक संघ गुटुसाई दुर्गा पूजा पंडाल का SP आशुतोष शेखर ने फीता काटकर किया उद्घाटन, दी शुभकामनाएं

Chaibasa :- नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति गुटुसाई तुरीटोला-कल्याणपुर द्वारा स्थापित गेट-वे ऑफ इंडिया की आकृति में निर्मित पूजा पंडाल का पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो ने फीता काटकर उद्घाटन किया.

इस मौके पर नीमडीह पंचायत मुखिया सुमित्रा देवगम, मतकमहातु मुखिया जुलियाना देवगम, पूर्व नगर पर्षद अध्यक्ष गीता बलमुचू, इलाका मानकी दलपत देवगम, नीमडीह मुंडा हरिश देवगम, पूजा समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा,रोहन निषाद, गोपाल गुप्ता, राकेश पोद्दार, रवि राम, मणिक दास, गुड्डू राम, रंजन सिंह समेत काफी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे.

मौके पर पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने भक्तजनों को अच्छे से भक्तिमय वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न करने की शुभकामनाएं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *