आदित्यपुर में शिव मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी का खुला पट, रघुवर दास ने फीता काटकर किया उद्घाटन, राज्य सरकार को बताया विकास का बाधक

Adityapur :- आदित्यपुर स्थित श्रीश्री शिव मंदिर दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल का उद्घाटन शनिवार देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया. मौके पर पूर्व पार्षद अनुप्रीता रमण, राकेश रमण अध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा, रविन्द्र नाथ चौबे आदि उपस्थित थे.

 

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि नवरात्र का पर्व जन जन को जोड़ने वाला है. पुरखों ने सार्वजनिक रूप से पूजा कर समाज को एकसूत्र में पिरोया है. ये देश आध्यात्मिक और धर्म परायण देश है. हमारी अभिलाषा है कि हमारा देश पुनः विश्व गुरु बने. मां दुर्गा हमें ऐसी शक्ति दे कि हम निरंतर आगे बढ़ते रहें. हमारे प्रधानमंत्री को मां शक्ति दे कि वे देश को विकास की ओर अग्रसर रखें. हमने 1985 से राज्य में रहनेवालों को स्थानीय बनाया था. इसी नियोजन नीति के तहत विभिन्न विभागों में बहाली की. आज वर्तमान सरकार हर मामले को उलझाकर प्रगति रोक दी है. कार्यक्रम का संचालन रमण चौधरी ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *