प्रधानाध्यापक पर विद्यालय की संयोजिका एवं तीनों रसोइया ने लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप, DC से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की

Manoharpur :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत दीपा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलदीप महतो पर विद्यालय की संयोजिका एवं तीनों रसोइया ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया है कि प्रधानाध्यापक के द्वारा लगातार की जा रही अश्लील हरकत, अभद्रता, दुर्व्यवहार व दबंगई से तंग आकर इस संबंध में पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल से शिकायत कर, कार्रवाई की मांग की है.

इससे पहले मामला गंभीर होने पर संयोजिका ने दो सितंबर को उपायुक्त को तहरीर भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. शिकायत पत्र में कहा गया है कि हमारे साथ हुए दुर्व्यवहार- अश्लील हरकत को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. जब से प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कुलदीप महतो की नियुक्ति हुई है तब से वह विद्यालय में ही रहते हैं. साथ ही वहां के विद्यार्थियों के मध्याह्न भोजन के लिए लाए गए खाद्य सामग्रियों का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा उनके द्वारा विद्यालय की संपत्ति का व्यक्तिगत रूप से इस्तेमाल किया जाता है. बुधवार को पुनः तीनों रसोइया के द्वारा शिकायत करने पर उपायुक्त ने मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी से इसकी जांच कराने का आश्वासन दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *