आदित्यपुर मांझीटोला में समाजसेवी अभिजीत दत्ता के नेतृत्व में महापर्व छठ में चला विशेष अभियान

Saraikela:- महापर्व छठ पूजा को लेकर आदित्यपुर मांझीटोला मुख्य सड़क पर रविवार सुबह सुबह स्थानीय समाजसेवी और भाजपा नेता अभिजीत दत्ता के नेतृत्व में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया. जहां 20 से 25 युवकों की टीम ने झाड़ू मार कर सड़क की सफाई की.

महापर्व छठ पूजा में छठ व्रतियों के सुविधा को देखते हुए एस टाइप चौक से मांझीटोला जाने वाले नए बने मुख्य सड़क पर भाजपा नेता अभिजीत दत्ता ने अपनी टीम के साथ सफाई अभियान चलाया. जहां युवकों की टीम ने झाड़ू मार कर पूरे सड़क की सफाई की. गौरतलब है कि महापर्व को लेकर मांझीटोला में लगातार अभिजीत दत्ता और टीम द्वारा पूजन सामग्री वितरण, साफ सफाई अभियान चलाया गया है. आज संध्या अर्ध के बेला में पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा. इस पुनीत कार्य में इनके साथ चंदन मित्रा, लालू सरदार, मुचीराम दास, समीर राय, प्रेम सिंह चौहान, रविदास, सोनू का विशेष योगदान रहा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *