Jamshedpur Marine Drive Firing : जमशेदपुर में मरीन ड्राइव के पास फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; TMH में इलाज जारी

मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस।

Jamshespur (जमशेदपुर)। सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

Adityapur: आशियाना चौक से युवक के अपहरण और फायरिंग की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस

फायरिंग की वजह क्या थी और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग में कितने लोग शामिल थे और घटना के बाद संदिग्ध किस दिशा में गए। घटना के बाद इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।

फिलहाल घायलों की पहचान और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही फायरिंग के कारण और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

 

नोट: यह खबर उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। घायलों की पहचान, उनकी स्थिति और फायरिंग के कारण की आधिकारिक पुष्टि प्रतीक्षित है।

http://Adityapur News: आदित्यपुर में होटल संचालक पर फायरिंग का पर्दाफाश: मुख्य अभियुक्त विक्की पांडे और सहयोगी गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *